सरस्वती विद्या मन्दिर, डोईवाला
— गौरवशाली इतिहास, वर्तमान प्रगति एवं उपलब्धियाँ —
पृष्ठभूमि एवं भौगोलिक परिवेश
डोईवाला चारों ओर गाँवों से घिरा हुआ कस्बा है। सन् 1984 से पूर्व यह एक गाँव था जिसके प्रधान श्री आत्माराम जी थे। विद्यालय में आसपास के अनेक गाँवों जैसे मिस्सरवाला, लच्छीवाला, प्रेमनगर, डोईवाला, कुड़कावाला, तेल्लीवाला, बुल्लावाला, माधोवाला, सत्तीवाला, चाँदमारी झड़ोद, सिमलास, मिल कॉलोनी, बड़ोवाला, भानियावाला आदि से शिशु अध्ययन हेतु आते हैं।
प्रारम्भिक अवस्था व स्थापना (1983)
सरस्वती शिशु मन्दिर डोईवाला की प्रारम्भिक स्थापना 1983 में श्री चन्द्रलाल शाह जी (भूतपूर्व प्रधानाचार्य पब्लिक इण्टर कॉलेज डोईवाला) के व्यक्तिगत भवन में की गई।
- प्रथम प्रधानाचार्य: श्री प्रेम धर खण्डूड़ी जी
- प्रथम छात्रा: बहिन किरण अग्रवाल
- प्रारम्भिक प्रवेश: 75 शिशुओं के साथ सुदृढ़ शुरुआत
- बालकल्याण समिति (1983): श्री चन्द्रलाल शाह जी, श्री किशन गोयल जी, श्री मांगेराम जी, श्री रामेश्वर दयाल गुप्ता जी। 1983 में ही राजकीय मान्यता प्राप्त हुई।
प्रगति पथ एवं वर्तमान आख्या
सन् 2004 में हाईस्कूल तथा सन् 2006 में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् से इण्टरमीडिएट स्तर की मान्यता प्राप्त हुई। सन् 2013 में विद्यालय को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अन्तर्गत मान्यता मिली।
जुलाई 2017 - एक नया स्वर्णिम युग
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा प्रधानाचार्य पद पर श्रीमान महेश चन्द्र गुप्ता जी की नियुक्ति की गई (तत्समय छात्र संख्या 196 थी)। प्रधानाचार्य जी के मार्गदर्शन एवं आचार्यों की कड़ी मेहनत से विद्यालय ने अभूतपूर्व प्रगति की। शुद्ध पेयजल, बालक/बालिकाओं हेतु अलग आधुनिक शौचालय, स्मार्ट कक्षाएं (Smart Classes), सुरक्षा दीवार, CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र तथा आकर्षक बाल-कला कक्षों का निर्माण हुआ।
छात्र नेतृत्व (सत्र 2026–27)
संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास
शिशु भारती का गठन
छात्र संसद का गठन
विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धियाँ
भैया वैभव राणाकोटी
JEE MAINS Qualify
बहन तूनजा रावत
IIT JAM EXAM Qualify
बहन खुशी
INSPIRE MANAK Award
बहन सिमरन नेगी
U-17 State Cricket Selection
बहन लवजित
Taekwondo State Gold Medal
नवीन प्रबन्ध समिति (सत्र 2026–27)
विद्यालय के कुशल संचालन हेतु समर्पित प्रबंधकारिणी
| क्र० | नाम | पदाधिकारी | व्यवसाय / क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री ईश्वर चन्द अग्रवाल जी | अध्यक्ष | व्यापारी |
| 2 | श्री हरिहर लोहानी जी | उपाध्यक्ष | सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य |
| 3 | श्री प्रेमचन्द अग्रवाल जी | व्यवस्थापक | सामाजिक कार्यकर्ता |
| 4 | श्री प्रमोद गोयल जी | कोषाध्यक्ष | व्यापारी |
| 5 | श्रीमती चन्द्रकला ध्यानी जी | सदस्य | सामाजिक कार्यकर्ता |
| 6 | श्री अभिषेक अग्रवाल जी | सदस्य | व्यापारी |
| 7 | श्री कैलाश मित्तल जी | सदस्य | व्यापारी |
| 8 | श्री महेन्द्र अग्रवाल जी | सदस्य | शिक्षा विभाग |
| 9 | आनन्द गुप्ता जी | सदस्य | व्यापारी |
| 10 | श्री विक्रम नेगी जी | सदस्य | राजनेता |
| 11 | श्री विनय जिन्दल जी | सदस्य | व्यापारी |
| 12 | श्री महेश चन्द्र गुप्ता जी | पदेन सदस्य | प्रधानाचार्य |
आचार्य परिवार (सत्र 2026–27)
संस्कारवान पीढ़ी निर्माण में समर्पित शिक्षक वृन्द
सहायक कर्मचारी वृन्द:
ऐतिहासिक अभिलेख: प्रमुख कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि (प्रारम्भिक काल)
| कार्यक्रम | मुख्य अतिथि | पद / संस्था |
|---|---|---|
| स्वतन्त्रता दिवस | डॉ० एस० सी० जौली जी | अध्यक्ष लायन्स क्लब डोईवाला |
| वसंत पंचमी | मेजर (रिटायर्ड) श्री आर एन जौहर जी | सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी |
| गुरुनानक जयंती | कैप्टन (रिटायर्ड) सरदार प्रितम सिंह जी | स्वतंत्रता सेनानी (आजाद हिंद फौज) |
| दीपावली | श्री बलवीर सिंह जी | खण्ड विकास अधिकारी डोईवाला |
| अंग्रेजी शब्द प्रतियोगिता | श्री योगेश कुलश्रेष्ठ जी / श्री अनिल अग्रवाल जी | प्रशासनिक अधिकारी (चीनी मिल) / फील्ड ऑफिसर (SBI) |
| मातृ सम्मेलन | श्रीमती रमा गुंसाई जी | प्रधानाचार्या आर्य कन्या विद्यालय |
| शारीरिक प्रदर्शन | कर्नल एच बी राय जी | अति विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त सैन्य अधिकारी |
| वार्षिकोत्सव | श्री किशोरी लाल सकलानी / ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) राजेन्द्र सिंह पठानिया | विधायक मसूरी क्षेत्र / सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी |